त्रियुंड, धर्मशाला हिमाचलप्रदेश (प्रकृति के हसीन नज़ारे के बीच एक बेहतरीन ट्रेकिंग स्थान)
=> त्रियुंड ( धौलाधार वादियो की गोद में बसा एक बेहतरीन ट्रेकिंग और टूरिस्ट स्थान =>धौलाधार की ढ़की सफेद चादरो के बीच में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बसा बेह्तरीन ट्रेकिंग के लिए स्थान - वैसे तो त्रियुंड आप किसी भी समय जा सकते हो पर त्रियुंड गर्मियों के लिए बेहद ही खास जगह है। त्रियुंड गर्मियों में ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए खास प्रकार की जगह है। जहां पर पहाड़ों में बसे इस स्थान को आसमान से छूते हुए काफी करीब से महसूस कर सकते हो। आप जिला कांगडा (हि•प्र•) से इस स्थान के लिए मात्र 18 किलोमीटर की दूरी में आ सकते हो। धर्मशाला से इस स्थान की दूरी लगभग 8 या 10 किलोमीटर के करीब है। यहां से आप अलग -अलग रास्तों में भी आ सकते हो। ट्रेकिंग गाइड की सहायता से आप इस स्थान पर यात्रा कर सकते है। इसके लिए आप अलग अलग वेबसाइट में जाकर ट्रेकिंग के लिए बुकिंग भी करवा सकते है। Tr...