Posts

Showing posts with the label हिमाचल प्रदेश (देश के अमर जवानों की याद में)

वार मैमोरियल धर्मशाला (अमर जवान शहीदों की याद में एक उद्यान

Image
=> वार मैमोरियल धर्मशाला (शहीदों की याद में बनाया गया एक हरियाली से भरा पार्क) खासकर हिमाचल प्रदेश के वीर जवानों की स्मृति में बनाया गया उद्यान-     आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसे पार्क के बारे में जो देशभक्ति और उन शहीदों की याद में बनाया गया है। जिन्होंने दुश्मनों से लड़ते हुए देश की सीमाओं को सुरक्षित करते हुए अपने प्राणों को देश के लिए न्योछावर कर दिया। इसमें बहुत सारे अमर शहीद जवान हिमाचल की वीर भूमि से सम्बंध रखते है। इस पार्क की तीन दीवारो जो कि मध्य में है में हिमाचल प्रदेश से शहीद हुए जवानों के नाम उकेरे गए है। ये तीन पत्थर से बनी दीवारें भारत की तीनों सेनाओं जल सेना, वायु सेना, एवं थलसेना की द्योतक है। WAR MEMORIAL DHARAMSHALA, HIMACHAL PRADESH.               दीवारो के उपर अलग-अलग रंगों के डिजाइन उकेरे गए है, जो कि उद्यान को बेहद ही सुंदरता प्रदान कर रहे है। इस शहीद स्मारक के चारो ओर बड़े बड़े चील के पेड़ इस पूरे क्षेत्र को छायादार माहौल प्रदान करते है। पार्क के बाहरी छोर पर दो गन, आर्मी टैंकर एवं जनरल जोरावर सिंह का सटैचयू ...