इंद्रुनाग, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश (धौलाधार के शिखर के मध्य एक सुन्दर जगह )

=>  इंद्रुनाग (एक बेहद  ही रोमांचक पर्यटन एवं धार्मिक स्थान )
धर्मशाला शहर का खूबसूरत एहसास एंव दृश्य -
                                      हिमाचल प्रदेश के जिला काँगडा की सीमाओं से सटा हुआ एवं धर्मशाला में य़ह जगह बहुत ही शानदार है।  जहां पर आप अपनी गर्मी या सर्दी की छुट्टियां बड़े आराम से बिता सकते है। इस जगह की दूरी धर्मशाला से महज पांच (5)किलोमीटर है। प्रकृति के बेहद ही करीब और विशाल रूप से यह स्थापित पर्यटन स्थल धार्मिक, साहसिक तथा ट्रेकिंग के लिए जाना जाता है। 
 
INDRUNAG VALLEY VIEW 360
 
=>पर्यटन के  साथ-साथ धार्मिक स्थल भी है-
                                                                यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है जो कि यहां के स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया है। यह पूरी तरह सांपों के राजा के लिए समर्पित है। लोग यहां पर इंद्रुनाग की पूजा करते है, और उनका मानना है कि इंद्रुनाग यहां पर बारिश से उनकी रक्षा करता है। यह जगह खनियारा सड़क के साथ लगती हुई चोहला गाँव मे है। इंद्रुनाग देवता के मंदिर को बारिश के देवता के नाम से भी जाना जाता है। धर्मशाला में प्राय क्रिकेट मैच से पहले इस जगह की पूजा या इंद्रुनाग की पूजा की जाती है, जिससे से बारिश मैच के बीच बाधा न बन सके। इंद्रुनाग देवता को अराध्य देवता के रूप में पूजा जाता है 
INDRUNAG TEMPLE GATE


=> साहसिक खेलों के दीवानों के लिए यह जगह बहुत ही खास है-
            साहसिक गतिविधियों एवं खेलों में रुचि रखने वालों के लिए इस स्थान पर जिपलाईन(zipline),  एटीवी(ATV Ride) और पैराग्लाइडिंग भी करवाई जाती है। 

=>पैराग्लाइडिंग विशेष आकर्षण-
                                               पैराग्लाइडिंग इंद्रुनाग की पहाड़ियों के लिए ही नहीं बल्कि  पूरे धर्मशाला के लिए एक खास आकर्षण है। इंद्रुनाग में दो पैराग्लाइडिंग टेकआफ साइट है। प्राय वैसे एक ही प्वाइंट से ज्यादातर पैराग्लाइडिंग करवाई जाती है। आपको आसमान में अठखेलियाँ करते हुए ये रंग बिरंगे पैराग्लाइडर आसमाँ में बेहद ही करीब से दिख जायेंगे, जो आकाश को तथा साहसिक खेलों को एक नवीन ऊर्जा देते है I 


                      पैराग्लाइडिंग साहसिक गतिविधियों में एक विशेष तरह का आकर्षण है, जिसमें अपनी सुरक्षा का भी बेहद महत्वपूर्ण तरीके से ध्यान रखना पड़ता हैं। तो आप जब भी छुट्टियां बिताने यहां आते हो तो पैराग्लाइडिंग  बहुत ही आसानी से कर सकते हो। 

=>धर्मशाला का नज़ारा -
                                  इंद्रुनाग की पहाड़ियों में बैठकें तथा पैराग्लाइडिंग के साथ-साथ ऊंचाई का मजा लेते हुए पूरे धर्मशाला तथा इसके आसपास के इलाकों को देखना एक बेहद ही प्रकृति के नजारों के करीब हमें ले आता है।   चील के जंगलों के बीच से गुजरना एवं तरोताजा हवा के झंरोखे और धौलाधार पहाड़ियों की खूबसूरती मंत्रमुग्ध करने वाली है। यह स्थान मेडिटेशन करने के लिए अति महत्वपूर्ण स्थान है। खासकर उन ट्रेकरो के लिए जो ट्रेकिंग के बेहद ही दीवाने है। 

=>धर्मशाला हिमाचल प्रदेश से इस स्थान की दूरी-
                                                                धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश से इस स्थान की दूरी 4-5 किलोमीटर है। 

=>इस स्थान पर कैसे  पहुंचे-
                                        दिल्ली से धर्मशाला की कुल दूरी 469 किलोमीटर है और चङीगढ से इस स्थान की दूरी लगभग 239 किलोमीटर है। 

=> रेलमार्ग द्वारा- 
                    रेल्वे मार्ग द्वारा भी आप काफी आसानी से यहां पहुंच सकते है। अगर आप दिल्ली से आ रहे है तो दिल्ली से पठानकोट तक बहुत सारी ट्रेनें चलती है ,जिसमें आप पहले ही टिकट बुक करवा सकते हो। अन्य विकल्प काँगडा रेलमार्ग है, जिसमें समय पर ही ट्रेन चलती है। इसके लिए आप टिकट काउन्टर या जानकारी कक्ष में जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

=> हवाई जहाज द्वारा-
                               सबसे नजदीक एयरपोर्ट गग्गल एयरपोर्ट काँगडा है। आप दिल्ली से सीधे इस एयरपोर्ट के लिए टिकट बुक करवा सकते है। एयरपोर्ट से बहुत ही आसानी से यहां के लिए  सार्वजनिक  वाहन एवं बहुत सारी टैक्सी इस जगह के लिए चली रहती है तो सीधे आप इस जगह के लिए आ सकते हो। 

=>बस और टैक्सी द्वारा-
                                  बस और टैक्सी द्वारा भी आप इस स्थान में बेह्तरीन तरीके से पहुंच सकते है। 

=>रहने और खाने की व्यव्स्था-
                                        आपको बहुत सारे होटल ऑनलाइन बुकिंग में धर्मशाला में मिल जायेंगे। जहां से आप अपने रहने और खाने-पीने की व्यवस्था कर सकते है। आप हिमाचल टूरिज्म के होटल में भी रुक सकते हैं। 

=>कब पहुंचे -
                  यहां पर बरसात के मौसम में आने से बचें और इसके अलावा आप साल भर यहां आ सकते है ।

Comments

Popular posts from this blog

त्रियुंड, धर्मशाला हिमाचलप्रदेश (प्रकृति के हसीन नज़ारे के बीच एक बेहतरीन ट्रेकिंग स्थान)

INDRUNAG DIARIES(DHARAMSHALA)

वार मैमोरियल धर्मशाला (अमर जवान शहीदों की याद में एक उद्यान